Wednesday, December 5, 2018

एडिलेड टेस्ट में कंगारुओं के आगे जूझ रही भारतीय टीम

एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कमज़ोर रही. सात खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं.

दोनों ओपनर लोकेश राहुल और मुरली विजय के अलावा कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत आउट हो चुके हैं.

राहुल मात्र दो, विजय 11, कोहली तीन और रहाणे 13 रन बना सके. लंच के बाद रोहित शर्मा (37) और ऋषभ पंत (25) भी आउट हो गए.

लंच के बाद रविचंद्रण अश्विन और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. पुजारा ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया. चाय अवकाश के बाद जब दोनों बल्लेबाज़ पिच पर लौटे तो 62 रनों की साझेदारी निभा कर रविचंद्रण अश्विन आउट हो गए.

अब तक 75 ओवर्स में भारतीय टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं. पुजारा 77 रन बना कर नाबाद है.

टॉस भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

भारत ने पहले मैच की टीम में अनुभवी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को जगह दी है. 25 टेस्ट मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने इसके पहले जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ आख़िरी टेस्ट मैच खेला था.

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सिरीज़ नहीं जीत सका है भारत

भारतीय टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सिरीज़ नहीं जीती है. विराट कोहली की टीम को इस बार जीत का दावेदार माना जा रहा है.

कप्तान कोहली भी इस सिरीज़ को एक मौके के तौर पर देख रहे हैं.

टॉस के बाद कोहली ने कहा, "हर दौरा एक अवसर है. यहां आना एक अलग चुनौती है. हम किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं ले रहे हैं."

एडिलेड टेस्ट में कंगारुओं के आगे जूझ रही भारतीय टीम

एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कमज़ोर रही. सात खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं. दोनों ओपनर लोकेश राहुल ...